फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट का काम शुरू

Sun, 28 Jan 2024 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट को बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही गंभीर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी। यहीं नहीं मरीजों को देहरादून, चंडीगढ़ और दिल्ली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। करीब 16.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीसीयू में ट्रामा जैसी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से लेकर अन्य अस्पतालों में गंभीर मरीजों को इलाज के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इसी के चलते यहां से प्रतिदिन मेरठ, चंडीगढ़, देहरादून, ऋषिकेश और दिल्ली मरीजों को रेफर करना पड़ता है। सड़क हादसों, हृदय मरीजों और अन्य गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलने पर जान गंवानी पड़ती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने का निर्णय लिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में जमीन चिन्हित की गई। इसके निर्माण के लिए यूपी पीसीएल को कार्यदाही संस्था बनाया गया है। कार्यदायी संस्था ने सीसीयू को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इसके बनने से गंभीर मरीजों को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यदायी संस्था ने 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की काम शुरू कर दिया है।
नर्सिंग एकेडमिक ब्लॉक का काम जारी
राजकीय मेडिकल कॉलेज में ही नर्सिंग एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, सीसीयू के अलावा नर्सिंग एकेडमिक ब्लॉक का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें