फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सफाईकर्मियों ने की हड़ताल, पार्षदों के खिलाफ दिया धरना

Sun, 28 Jan 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर नगर निगम में धरना देते सफाई कर्मी
विज्ञापन
सहारनपुर। पार्षदों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए नगर निगम के सफाईकर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को पहले चिलकाना रोड और उसके बाद नगर निगम परिसर में धरना दिया गया, साथ ही सभी कार्यालयों पर तालाबंदी कराते हुए कार्य बंद करा दिया। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त किया, लेकिन हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। कार्यालयों में भी 12 बजे के बाद ही काम शुरू हो सका।
विज्ञापन

चिलकाना रोड पर काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों को समझाने पहुंचे नगर निगम के जेडएसओ राजीव कुमार को भी उनके विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद सभी कर्मचारी नगर निगम में आकर धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव उर्फ सोनी आजाद ने कहा कि पार्षदों द्वारा सफाईकर्मियों का उत्पीड़न करने की घटना नई नहीं है।
इससे पहले एक पार्षद द्वारा महिला सफाईकर्मियों के साथ बदसलूकी की गई थी। वर्तमान में कई पार्षद ऐसे हैं, जो सफाईकर्मियों के साथ अभद्रता करते हैं। बोर्ड बैठक में भी कुछ पार्षदों ने सफाईकर्मियों पर काम नहीं करने का आरोप लगाने के साथ ही उनके लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है। बृजमोहन चनालिया ने आरोप लगाया कि पार्षद सफाईकर्मियों के साथ पहले बदसलूकी करते हैं, यदि कोई विरोध करे तो उसका स्थानांतरण कराते हैं।
विज्ञापन

धीरज आजाद ने ठेके पर काम करने वाले सफाईकर्मियों का प्रतिदिन का 567 रुपये वेतन देने की मांग की। अपर नगरायुक्त राजेश यादव और सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के समझाने के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। धरने में रघुवीर चंदेल, कंवलदास, महेंद्र बेदी, कमल किशोर, अमन, रोहित, दीपक, बिट्टू, रामकुमार, अशोक, साथी लक्ष्मण सिंह, विकास, अंबर, आकाश आदि शामिल रहे।

हड़ताल से लगे गंदगी के ढेर
सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते महानगर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई। एक ओर जहां डलावघरों से समय से कूड़ा नहीं उठा। वहीं कॉलोनियों और बाजारों में गंदगी फैली नजर आई। इसकी वजह से लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ा। यदि हड़ताल आगे भी चलती है तो हालात इससे भी खराब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें