फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे फाटक पर काम शुरू, वाहनों का आवागमन बंद

Thu, 23 Apr 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुरादाबाद रेल मंडल में चुड़ियाला-बलियाखेड़ी मार्ग पर फाटक संख्या 531-बी पांच दिन के लिए बंद हो गया। रेलवे अधिकारियों ने बुधवार से फाटक पर काम शुरू करा दिया है। इसके चलते वाहनों का आवागमन बंद रहा। फाटक से निकलने वाले लोगों को करीब एक किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

यह काम 26 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। फाटक संख्या 531-बी पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत शुरू हो गई है। बुधवार को रेलवे कर्मचारी निर्धारित समय पर ट्रैक की मरम्मत कार्य में लग गए थे। इस दौरान चुड़ियाला-बलियाखेड़ी मार्ग को पूरी तरह से बंद रखा गया। फाटक बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग के रूप में समपार संख्या 530-सी स्थित रेलवे ओवरब्रिज (काेलकी-गागलहेड़ी मार्ग) बनाया है, जिससे बलियाखेड़ी, भलस्वा सहित आसपास के लोगाें ने आवागमन किया। लोगों ने सहारनपुर आने के लिए करीब एक किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ी। गर्म हवा चलने से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हुई।
-
ट्रेनों के संचालन नहीं पड़ेगा असर
रेलवे फाटक के काम का असर ट्रेनों के संचालन पर नहीं होगा। क्योंकि काम रेलवे ट्रैक के बराबर में किया जाएगा। इससे ट्रैक बाधित नहीं रहेगा। रोजाना की तरह ट्रेनों का आवागमन होगा।
विज्ञापन

-
चुड़ियाला-बलियाखेड़ी मार्ग पर फाटक संख्या 531-बी पर मरम्मत कार्य बुधवार से शुरू करा दिया है। यह काम 26 अप्रैल तक रोजाना निर्धारित समय पर होगा। वाहनों के आवागमन को वैकल्पिक मार्ग तय किया है।
विज्ञापन


- अमरजीत सिंह भंडारी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें