गंगोह (सहारनपुर)। लकड़ी ठेकेदार और दो व्यक्तियों में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ठेकेदार की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पखनपुर निवासी सलीम लकड़ी काटने का काम करता है। मंगलवार को पॉपुलर की लकड़ी को लेकर गांव के ही कविंद्र और मानपुर थली निवासी बिजेंद्र के साथ पॉपुलर की लकड़ी के पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बड़ी कि उन्होंने लकड़ी के ठेकेदार सलीम की जमकर पिटाई कर दी। मामला बढ़ते देख ग्रामीणों ने उस समय तो मामला निपट गया लेकिन बाद में सलीम की हालत बिगड़ती चली गई और उसे बृहस्पतिवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सलीम का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसके भाई शमीम की तहरीर पर गांव पखनपुर निवासी कविंद्र और मानपुर थली निवासी विजेंदर की गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सीओ गंगोह रिजवान अहमद का कहना है कि मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।