बेलड़ा में कलश यात्रा निकालते ग्रामीण
- फोटो : SAHARANPUR
महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा
बड़गांव। बेलड़ा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर कथा वाचक व गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकालीं। महिलाएं गंगनहर से कलशों में जल भर कर नंगे पैर एक किमी चलकर गांव के शिव मंदिर पहुंचीं, जहां कलशों की स्थापना की गई।
कथा वाचक उमेश बृजवासी ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से अहंकार का नाश होता है। जल कलश यात्रा से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं प्रेम भावना उत्पन्न होती है। प्रवचन से पूर्व यज्ञाचार्य गौरव शर्मा ने यज्ञ संपन्न कराया। कैप्टन कृष्णपाल सिंह, पूर्व प्रधान मोहर सिंह व सुभाष सिंह ने यजमान की भूमिका निभाई। इस मौके पर यज्ञ आचार्य पंडित गौरव शर्मा, सतपाल सिंह, किरणपाल सिंह, राजपाल राणा, रजनी, रुकमेश, रेखा, मंजू व रेखा शर्मा सहित काफी महिलाओं ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ उठाया।