फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, अंतिम संस्कार रोका

Sun, 15 Oct 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीपा (फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में सरसावा के ग्राम सुआखेड़ी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों ने शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। मायके वालों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने बेटी की ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में तहरीर दी है। ग्राम तीतपाल तेलीपुरा के नाथीराम ने थाने में तहरीर दी है कि उसने चार माह पूर्व अपनी बेटी दीपा का विवाह ग्राम सुआखेड़ी के योगेश के साथ किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि दीपा को ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। इसी कारण बेटी अपने मायके आ गयी। लेकिन, दो दिन पहले उनका दामाद योगेश तथा ससुर सोरण सिंह और भविष्य में कोई शिकायत नहीं होने देने की बात कह कर बेटी को ले गया।  शनिवार की सुबह 5 बजे सुआखेड़ी से फोन आया कि दीपा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और ससुराल के लोग उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही परिजन सुआखेड़ी पहुंचे तो देखा कि उनकी पुत्री दीपा मृत अवस्था में पड़ी है तथा सास को छोड़कर घर के सभी लोग गायब हैं।
कुछ लोग दीपा के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोक कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसओ सुधीर उज्ज्वल ने बताया कि मृतका के गले पर फांसी लगाने जैसा गहरा निशान था, लेकिन सही बात पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। एसओ ने बताया कि तहरीर में मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर में पति, सास, ससुर एवं दो देवरों को आरोपी बनाया गया है, लेकिन सास के अलावा सभी लोग फरार थे सास को हिरासत में ले लिया गया है। क्षेत्राधिकारी नकुड़ यतेंद्र सिंह नागर ने भी सुआखेड़ी पहुंचकर मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें