फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महिला आयोग सदस्य ने की जनसुनवाई, 17 महिलाओं ने रखीं पीड़ा

Thu, 08 Jan 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्किट हाउस सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने जनसुनवाई की। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 17 महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

जनसुनवाई में सबसे अधिक 12 मामले घरेलू हिंसा से संबंधित रहे। इसके अलावा दो प्रकरण संपत्ति विवाद और एक प्रकरण पॉक्सो एक्ट से संबंधित रहा। दो मामले अन्य जनपद के थे। उन्हें वहां के अधिकारियों को भेजा दिया। सदस्य सपना कश्यप ने कहा कि पुलिस और संबंधित विभाग महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोक के लिए त्वरित कार्रवाई करें। इस संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। सभी ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता शपथ दिलाई।
जनसुनवाई के बाद उन्होंने फतेहपुर स्थित महिला आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में संस्था में व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। उन्होंने सर्दी अधिक होने के चलते वहां रह रही संवासिनियों के लिए गर्म पानी, गर्म कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीपीओ दुर्गेश प्रताप सिंह, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अजय कुमार, बीएसए कोमल, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता, मोहिनी मिश्रा, नेहा शर्मा, सरिता सैनी, रुपा हरित आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें