गागलहेड़ी। गंगोह। अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत पुलिस विभाग के तत्वावधान में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को अधिकार और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कोलकी कला गांव में आयोजित कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक और कानूनी शिक्षा भी लेनी चाहिए। ताकि वह अपने अधिकारों को जान सकें। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बालिकाएं अपने ऊपर होने वाले जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करें। पुलिस और कानून उनके साथ हैं।
उन्होंने महिलाओं से कहा कि हमेशा अपनी बेटियों से खुलकर बात करें और उन्हें समय समय पर सचेत करती रहें। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि कई बार खुद से भी कुछ गलती हो जाती हैं और दूसरा उसके नाम पर ब्लैकमेल करे तो डरें नहीं बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने बताया कि कई बार भय की वजह से छोटे अपराधों की अनदेखी भविष्य में बड़े अपराध की वजह बन जाती है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामगोपाल वालिया, जयदीप वालिया, सोनू, संदीप, गुड्डी, माया देवी, आंचल, प्रवीण, शकुंतला, अजय, प्रवीण, शमा, रामकुमार, कुलदीप आदि रहे।
गंगोह की गीताज्ञान संस्कार एकेडमी में आयोजित मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ सीएचसी से डॉ. भारती वालिया, एसआई वर्षा तोमर, राधेश्याम सिंह, मेघ गोपाल गोयल, उमेश गोयल व प्रधानाचार्य संजय गुप्ता ने किया। छात्रा मान्य नारंग व प्रभजोत ने मिशन शक्ति पर आधारित गीत पर युगल नृत्य प्रस्तुत किया। एसआई वर्षा तोमर ने छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए संबंधित हेल्पलाइन गुड टच बैड टच तथा आपात स्थिति में उत्पीड़न से बचने के लिए टिप्स दिए। कक्षा 10 की तृप्ति वत्स व अनुष्का शर्मा ने जूडो का प्रदर्शन किया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. पुष्पा पंवार, पूजा, संजीव तोमर, मुनव्वर, रमेशचंद्र गर्ग, पूजा सिंह, अर्चना शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन वंदना वर्मा व सरबजीत कौर ने किया।