फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया बीएसएनएल दफ्तर में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। बीएसएनएल की सेवाएं लगातार लचर होती जा रही हैं। गांव सिकंदरपुर में लगे टावर के 15 दिन से खराब पड़े रहने के कारण भाकियू ने बीएसएनएल कार्यालय में शनिवार को धरना दिया। क्षेत्रीय उपभोक्ता बीएसएनल की सेवाओं से परेशान हो गए हैं। रोजाना नेटवर्क गायब रहना, इंटरनेट स्पीड कम होना आए दिन की बात हो गई है। निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते कई मोबाइल धारकों ने अपना नंबर दूसरी कंपनी के लिए पोर्ट करा लिया है तथा प्राइवेट कंपनी के बाजार में आने के बाद अब बीएसएनएल के इंटरनेट से भी लोगों का मोह भंग हो गया है। भाकियू नेता देशपाल सिंह ने बताया कि गांव सिकंदरपुर में बीएसएनएल का टावर लगा है, लेकिन निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते पिछले 15 दिन से बंद पड़ा है। टावर नेटवर्क बार-बार गायब होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बीएसएनएल कार्यालय में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा समस्या का समाधान नहीं होने पर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इनमें मेहरबान कुरैशी, सलीम अहमद, विकास कुमार, जितेंद्र शर्मा, संजीव कुमार, आरिफ अहमद, सतपाल सिंह, प्रदीप कुमार, इरफान अहमद, नितिन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें