फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महिला से पर्स लूटने वाला गिरफ्तार, आईफोन समेत जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने महिला से पर्स लूट की घटना का खुलासा किया है। बुधवार को पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उसके पास से से लूटा गया एक आईफोन, दो सोने की गले की चैन, दो कुंडल और दो घड़ियां बरामद हुई।
विज्ञापन

12 अप्रैल को अमन कॉलोनी निवासी सुमायला पत्नी शादाब अंसारी ने थाना कोतवाली मंडी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पर्स छीनने की तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार को चेकिंग के दौरान बाबा लालदास रोड स्थित मदरसे के पास से आरोपी सावेज निवासी मंशा कॉलोनी पुराना कलसिया रोड को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया। बताया कि उसने गौशाला रोड पर एक महिला से पर्स छीनकर उसमें से आईफोन, चेन, कुंडल और घड़ी निकाल लिए थे। पर्स को उसने बाद में रास्ते में फेंक दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें