संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मदुरै एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला यात्री का हैंडबैग चोरी हो गया, जिसमें तीन सोने के मंगलसूत्र, एक मोबाइल व तीन हजार रुपये थे। यह घटना रेलवे स्टेशन के आसपास की बताई जा रही है। जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है।
बांदा जिले के गांव ब्योंजा निवासी शिवसागर अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 20493 मदुरै-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच बी-टू में यात्रा कर रहे थे। उनके पास सीट नंबर 31, 37 और 59 थी। जब ट्रेन सहारनपुर पहुंची तो पत्नी का हैंडबैग गायब नहीं था।
उन्होंने ट्रेन के कोच में काफी तलाश किया। अन्य सीटों पर बैठे यात्रियों से भी बैग की जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित ने जीआरपी में तहरीर दी। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।