गंगोह/नागल। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर बदसलूकी करने, कपड़े फाड़ने और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला का कहना है कि आरोपी आए दिन उसे परेशान करता है और नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालता है। 15 जुलाई को उसके पति के बाहर काम पर जाने के बाद जबरन घर में घुस आया, गाली-गलौज की, उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर आरोपी ने धमकी दी कि अश्लील फोटो गांव के चौराहे पर लगा देगा। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में उसने पहले भी कई बार थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, मोबाइल से फोटो डिलीट करवाने और अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, नागल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस का एक युवक पिछले काफी समय से उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता है। सोमवार को भी आरोपी ने गलत हरकतें कीं। आरोप है कि उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे भगा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।