फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित महिला की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
Woman suffering from fever dies in hospital
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित महिला की अस्पताल में मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। बुबका गांव निवासी कृष्णपाल सैनी की पत्नी बती की रविवार को बुखार के कारण मौत हो गई। वे अस्पताल में भर्ती थीं। गांव के सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं।
एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित बती (55) ने सहारनपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित, मानसी, नैतिक, सावी, अंगूरी, वाजिद, शौकीन, काकू, मधु, श्रीकांत, अपूर्वा, कनिका, मुस्कान, तनवी, निगम, हाजरा, इकबाल, नकलीराम, संतोष, बरखा, गीता, सागर, सुमन, भोला, कमल, उषा समेत सैकड़ों पुरुष, महिला व बच्चे बुखार से ग्रस्त हैं। ग्रामीणों ने गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक माह से क्षेत्र में जानलेवा बुखार अपने पैर पसारे हुए है। कस्बा सहित गांव अनुवरपुर बरौली, पथरवा, जैतपुर, नौगांवा आदि में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों बीमार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें