फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर में मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। पूर्वी यमुना नहर में एक युवती का शव मिलने से आसपास के गांव में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल शनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव का पंचनामा भर उसे सहारनपुर मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को रामपुर मनिहारान-इस्लामनगर मार्ग पर गांव शेरपुर के पास पूर्वी यमुना नहर में 20 वर्षीय युवती का शव मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। नहर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से युवती के शव को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक युवती के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शनाख्त होने या फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें