फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क हादसों में महिला की मौत, तीन घायल

Fri, 04 Apr 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बेहट में सड़क हादसे में  महिला की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
बेहट। कोतवाली क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

पहला हादसा कस्बे के पास पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास हुआ। गांव अब्दुल्लापुर निवासी संजय का भांजा सौरभ सिंह (24) पुत्र देवी सिंह निवासी गांव खेड़ा मुगल थाना देवबंद अपनी मौसी सरिता (28) पत्नी ओमबीर के साथ अब्दुल्लापुर आया हुआ था। बृहस्पतिवार को सौरभ बाइक पर मौसी सरिता व मामी सुषमा (32) पत्नी संजय को लेकर बेहट बाजार में खरीदारी करने के लिए आ रहा था। पूर्वी यमुना नहर के पुल पर उनकी बाइक में पीछे से आई डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में सुषमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और सौरभ व सरिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डीसीएम को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया और घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
दूसरा हादसा गांव धौलाकुआं के पास हुआ। थाना फतेहपुर के गांव चाहूपुर निवासी अरुण (28) पुत्र बाबूराम की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अरुण गंभीर रुप से घायल हो गया। राह चलते लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल अरुण को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें