फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बुखार से महिला की मौत, डेंगू के छह नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/नागल। जिले में जानलेवा बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नागल के गांव दगडोली में एक महिला की बुखार के चलते मौत हो गई। वहीं, छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू मरीजों का आंकड़ा 157 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

रविवार को गांव दगडोली निवासी एक महिला की बुखार के चलते हायर सेंटर चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। बेबी (35) पत्नी सचिन वालिया पिछले करीब 10 दिन से बुखार से पीड़ित थी और कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले उसकी हालत गंभीर हो जाने पर उसे जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नितिन कुमार ने बताया है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। गांव में स्वास्थ्य टीम भेज कर जांच कर जाएगी।
रविवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले, जो सरसावा, पीरवाली गली, छुटमलपुर के रहने वाले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि डेंगू पीड़ितों के यहां एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया है। इसके साथ ही उनके आसपास रहने वालों के भी सैंपल करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें