फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अर्थिंग तार कटने से तीन घंटे बाद डीएफसी ट्रैक पर हुआ ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, सरसावा। सुआखेड़ी में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेलवे ट्रैक का अर्थिंग तार काटे जाने से ट्रायल तीन घंटे तक टला रहा। न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन से ट्रायल शुरू करना था, लेकिन घटना होने से अधिकारियों को पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन से ट्रायल करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 12:30 बजे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक का फाइनल ट्रायल होना था, जिसमें लोकोमोटिव को न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन से पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन तक 80 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर चलाया जाना था। जिसके लिए डीएफसी की टीम द्वारा समस्त तैयारी पूरी कर ली गई थी। लेकिन जब डीएफसी टीम को मुख्य रेलवे ट्रैक का अर्थिंग तार कटने की जानकारी मिली तो इस ट्रायल को करीब तीन घंटे के लिए टाल दिया गया है। उसके बाद ट्रायल को करीब तीन बजे शुरू किया। न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन के बजाय शंभू रेलवे स्टेशन से ट्रायल को शुरू किया गया। जिसमें लोकोलोमोटिव शंभू रेलवे स्टेशन से पिलखनी रेलवे स्टेशन तक आया। माना जा रहा है कि इस रेलवे ट्रैक के पूरा होने के बाद लुधियाना से सहारनपुर तक मालगाड़ी बिना किसी रुकावट के आवागमन कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें