फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पारिवारिक कलह के चलते महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत

Mon, 22 Jun 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन

आजाद कॉलोनी हातम साकी निवासी साहिबा (35) की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। रविवार सुबह साहिबा ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मुंह से झाग निकलते देख परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पिछले तीन महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। चार दिन पहले भी किसी विवाद पर पुलिस घर पहुंची थी। मृतका की मां गुलनाज ने बेटी के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार बताकर न्याय की मांग की है। एएसपी एवं सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत परिजनों की तरफ से नहीं आई है। परिजनों से पूछताछ पर पता चला कि पहले भी महिला और उसके पति के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें