देवबंद। किसी अन्य व्यक्ति के प्लाट को अपना दर्शाकर फर्जी बैनामा करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मोहल्ला पठानपुरा निवासी आसमा को गिरफ्तार किया है। उस पर धोखाधड़ी कर 15 लाख रुपये हड़पने का भी आरोप है।
पुलिस की ओर से जारी विज्ञिप्त में बताया गया कि 11 नवंबर को सांपला गांव निवासी मनीष सेठ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि आसमा ने धोखाधड़ी करते हुए किसी अन्य व्यक्ति के प्लाट को अपना दर्शाया और 15 लाख रुपये लेकर उसका फर्जी बैनामा कर दिया। मनीष का आरोप है कि जब जानकारी होने पर महिला से इस संबंध में पूछा और रकम वापस मांगी तो गाली गलौज करते हुए उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए रविवार को आसमा को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
-
स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी परवेज को 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को मंगलौर मार्ग स्थित नवनिर्मित कॉलोनी के गेट से गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान किया गया है।