पहली पत्नी को भी छोड़ने का आरोप
महिला का कहना है कि उसके पति की पहले भी शादी हो चुकी है। पहली पत्नी से चार बेटियां होने के बाद उसने उसे छोड़ दिया था। अब उसके साथ भी वही व्यवहार किया जा रहा है और उसे घर से निकालने की कोशिश की जा रही है।
बच्ची को लेकर थाने पहुंची पीड़िता
पीड़ित महिला अपनी दो साल की बच्ची को साथ लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। उसने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।