फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की नजदीक पहुंची पुलिस, मिले अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। तीन दिन पहले फाइनेंसकर्मी से लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। सीसीटीवी मदद से पुलिस बदमाशों के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

14 अप्रैल की देर रात चिलकाना तिराहे पर फाइनेंसकर्मी आशीष त्यागी की हत्या कर बाइक सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने 5.92 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस की आठ से अधिक टीमें काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों की सटीक जानकारी मिल गई है। पुलिस टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। संभावना है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
यह भी बताया जा रहा है घटनास्थल के आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरे उस वक्त सक्रिय थे, जिनमें बदमाशों की गतिविधियां कैद हो गई थी। अलग-अलग एंगल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को काफी मदद मिली है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की चाल ढाल और उठने बैठने के तरीके से पुलिस को काफी मदद मिल गई है। साथ ही घटनास्थल के समय सक्रिय मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल से भी पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई है। उधर, एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस टीमें हर बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें