सहारनपुर में ठिठरती ठंड में स्कूल से लौटती छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि के बाद जनपद में अचानक से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक आ जाने की वजह से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। आलम यह रहा कि कोहरे और शीतलहर की वजह से लोग ठिठुरते नजर आए।
जनपद में शनिवार को बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि भी हुई थी। इसके परिणाम यह हुए कि दो दिन से जनपद में भारी कोहरा है। सोमवार को कोहरा दिनभर आसमान में चढ़ा रहा। इसकी वजह से दिन में चंद पलों के लिए हल्की धूप निकली। कोहरे के छाए रहने और शीतलहर के कारण लोग कांप उठे। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में लोग कचरे का अलाव जलाकर सेंकते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अधिकतम तापमान कम रहने की वजह से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है। अगले सप्ताह भर में ठंड के और बढ़ने तथा न्यूनतम तापमान छह तक आने की आशंका जताई गई है।
देर रात रेलवे रोड़ पर ठिठरती ठंड में अलाव का सहारा लेते लोग- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में कोहरे और ठंड के चलते स्टेशन परिसर में बैठे लोग- फोटो : SAHARANPUR