महिला चिकित्सक सहित 31 कोरोना पॉजिटिव मिले
सहारनपुर। जनपद में सोमवार को महिला चिकित्सक सहित 31 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9629 पहुंच गया है।
नए संक्रमितों में दिल्ली रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल तथा गुरुद्वारा रोड के दो-दो तथा विनोद विहार, हलालपुर, हजीरा सराय कॉलोनी, ब्लॉक कॉलोनी बलियाखेड़ी, गदरहेड़ी, मलकपुर, थाना गंगोह, मोहल्ला इशरा गंगोह, बाजोरिया रोड, जेल चुंगी सहारनपुर, मेहंदी सराय, गोकुलधाम कॉलोनी, चंद्रनगर, हरोड़ा दीनारपुर, बाजोरिया रोड स्थित एक नर्सिंग होम, पंत विहार कॉलोनी, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुजादपुर, गुज्जरवाड़ा, देवबंद, न्यू कृष्णानगर, पुराना आवास विकास, कुरलकी खुर्द, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, दीनारपुर आदि जगहों पर एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। उधर, सोमवार को 35 लोग ठीक भी हुए।