फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम जारी

विज्ञापन
सहारनपुर में ठिठरती ठंड के चलते गर्म कपड़ो का सहारा लेता परिवार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पारा ने बृहस्पतिवार को भी कोई राहत नहीं दी बल्कि न्यूनतम पारा लुढ़ककर 4 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले कुछ उछला, जिससे दिन में कमोवेश कुछ राहत बुधवार की अपेक्षा मिली। अधिकतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा है। बावजूद हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया है। अलाव और रूम हीटर का सहारा लोग ले रहे हैं।
विज्ञापन

सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। अब पाला भी पड़ने लगा है। जिससे आमजन और किसानों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।
बृहस्पतिवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लगातार तीन दिन से सर्दी का सितम जारी है। सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है।
सप्ताह भर में बदला तापमान
तिथि---------------न्यूनतम--------- अधिकतम
19 दिसंबर----------06------------17 डिग्री सेल्सियस
20 दिसंबर----------10------------22 डिग्री सेल्सियस
21 दिसंबर----------07------------19 डिग्री सेल्सियस
22 दिसंबर----------06------------22 डिग्री सेल्सियस
23 दिसंबर----------05------------17 डिग्री सेल्सियस
24 दिसंबर----------06------------17 डिग्री सेल्सियय
25 दिसंबर----------4.5-----------9.5 डिग्री सेल्सियस
26 दिसंबर----------4-------------11 डिग्री सेल्सियस

सहारनपुर में ठिठरती ठंड के चलते रेलवे स्टेशन परिसर में अलाव का सहारा लेते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में ठिठरती ठंड के चलते गर्म कपड़ो का सहारा लेती युवतियां- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें