फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की कसीदगी पकड़वाने पर इनाम

Wed, 15 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शराब कारोबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के बड़गांव में कच्ची शराब की कसीदगी रंगे हाथ पकड़वाने पर  1100 रुपये का ईनाम देने की घोषणा दल्हेड़ी के ग्रामीणों ने  की है। ग्रामीणों के इस निर्णय के बाद इस धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।  
विज्ञापन


सोमवार  की देर शाम दल्हेडी गांव के शिव मंदिर में लगे लाउडस्पीकर से घोषणा कराई गई कि गांव में कच्ची शराब की कसीदगी करने वालों को रंगे हाथों  पकड़वाने वाले को 1100 रूपये का नगद ईनाम दिया जाएगा।

साथ ही शराब की कसीदगी करने वाले को पुलिस के हवाले किया जाएगा। ग्रामीणों के इस निर्णय से  कच्ची शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


ग्राम  प्रधान के पति सोनू राणा ने बताया कि गांव के कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों ने पंचायत कर गांव में पूर्ण शराब बंदी का निर्णय लेते हुए यह घोषणा कराई है। इस निर्णय के लिए की गई पंचायत में मुख्य रूप से श्याम सिंह, वीरेंद्र सिंह, गुलाब सिंह,  रणबीर सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें