फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनबो और लॉर्ड महावीरा की टीमें जीतीं

Sat, 29 Apr 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मैच के दौरान शाट लगाता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंतर विद्यालीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में रेनबो और दूसरे मैच में लॉर्ड महावीरा एकेडमी की टीम ने जीत हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


पहला मैच रेनबो स्कूल और ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेनबो स्कूल की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसके छह विकेट मात्र 35 रन पर गिर गए। मगर चेतन और चिराग ने अपनी टीम को 19.4 ओवर में 162 के स्कोर तक पहुंचाया। चेतन ने 65 और चिराग ने 43 रन की नाबाद पारी खेली। ज्ञानकलश की ओर से निशांत ने चार और तुषार ने दो विकेट लिए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्ञानकलश स्कूल की पूरी टीम 19.5 ओवर 129 रन ही बना सकी। इस प्रकार रेनबो ने यह मैच 33 रन से जीत लिया। दूसरा मुकाबला लॉर्ड महावीरा एकेडमी और एल्पाइन स्कूल के बीच हुआ। लॉर्ड महावीरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट गवाकर 216 रन का विशाल स्कोर बनाया। इनमें गगन ने 72, प्रथम ने 61 और हमाद ने 25 रन बनाए। एल्पाइन के लिए शाजर ने दो विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एल्पाइन स्कूल की टीम 18.2 ओवर में मात्र 143 रन पर ढेर हो गई। लॉर्ड महावीरा की ओर से गगन ने चार और हिमांशु ने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। मैच के अंपायर कादिर और जुल्फकार रहे। स्कोरिंग तनवीर अहमद ने की। मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को नगरायुक्त ओपी वर्मा ने पुरस्कृत किया। इस दौरान तस्लीम अहमद, डॉ. एके गुप्ता, शेर सिंह, योगेेश, मुजाहिद, बिलाल अहमद, फुरकान कुरैशी, अब्दुल अहद, मनीष कुमार, डॉ. संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें