फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय होकर मतदान करेंगे,

विज्ञापन
पंत विहार में मतदाता जागरूक रैली निकालती आंगनबाड़ी कार्यकत्री - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में मतदान करने के लिए आंगनबाड़ी और महिला अधिकारियों ने विभिन्न जगहों पर रैली निकालकर लोगों को वोट डालने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नारा दिया कि लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय होकर मतदान करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी के नेतृत्व में दिल्ली रोड से मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया, जो दिल्ली रोड, नवीननगर, कोर्ट रोड सहित शहर के अनेक इलाकों से निकाली गई। इसके साथ ही नारा दिया कि वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, मतदान हमारा है अधिकार, इसे न जाने दे बेकार, छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करो मतदान सहित अनेक नारों के जरिए लोगों को जागरूक किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने बताया कि जनपद की सभी 884 ग्राम पंचायतों में जागरूकता रैली निकाली गई। कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर डीपीओ ने कहा कि नागरिक मतदान करने जरूर जाएं। अपने वोट बेकार न होने दें। लोकतंत्र के महापर्व को उत्साह के साथ मनाए। 14 फरवरी को मतदान वाले दिन घरों से निकलकर खूब मतदान करें। इसके लिए आसपास रहने वाले लोगों को भी जागरूक करें। एक-एक वोट की बेहद अहमियत है। उन्होंने लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी गौहर अंजुम, बलिया खेड़ी मुख्य सेविका सविता तेजान, पुष्पा रावत, दिनेश, रवि, आरती वर्मा, सुनीता चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें