फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कर्मियों का मुद्दा सदन में उठाएंगे : संजय गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के कर्मियों का मुद्दा सदन में उठाएंगे : संजय गर्ग
विज्ञापन

सरसावा। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष और सहारनपुर के विधायक संजय गर्ग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज से निकाले जाने पर धरनारत अस्थायी कर्मचारियों को अपना समर्थन देकर मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही।
विज्ञापन

कोरोना काल में तीन माह के लिए विशेष ड्यूटी पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में रखे गए अस्थायी कर्मचारियों को हटाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। पहले कांग्रेस फिर सपा जिलाध्यक्ष तथा अब सहारनपुर विधायक तथा समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने भी आंदोलनरत अस्थायी कर्मचारियों के बीच पहुंचकर समर्थन दिया। शहर विधायक संजय गर्ग ने आंदोलनरत अस्थायी कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है, अपने कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरी दी थी, लेकिन भाजपा सरकार लोगों को बेरोजगार कर रही हैं। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनके मुद्दे को विधानसभा में उठाकर हल निकाला जाएगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से समाज का प्रत्येक वर्ग त्रस्त है। प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें