फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सहारनपुर के गंगोह में रैली करेंगे राहुल गांधी

Sun, 05 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : SELF
विज्ञापन
सहारनपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गंगोह में सभा करेंगे। वह दोपहर साढ़े 12 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। वह अल्लमपुर रोड पर स्थित ईंट भट्टा मैदान पर सभा करेंगे। 
विज्ञापन


सपा और कांग्रेस के गठबंधन में जनपद की सात सीटों में से सपा को देवबंद और सहारनपुर नगर तथा कांग्रेस के हिस्से में बाकी पांच सीटें आई थीं। गंगोह सीट कांग्रेस के पास चले जाने के बावजूद इस सीट पर सपा से इंद्रसैन ने पर्चा भरा था।

इंद्रसैन के पर्चा वापस न लेने पर पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया हुआ है। चूंकि उन्हें सिंबल सपा का ही मिला है। ऐसे में कांग्रेस के लिए इस क्षेत्र में रैली करना मजबूरी बन गया था।
विज्ञापन


यही वजह है कि राहुल गांधी आज रैली करने पहुंच रहे हैं। वह गंगोह रैली के जरिये जिले की कांग्रेस के हिस्से में आई पांचों सीटों को साधने का प्रयास करेंगे। रैली को लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें