फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। ब्लाक सरसावा की ग्राम पंचायत नथमलपुर में इस बार राकेश सैनी ग्राम प्रधान बने हैं। राकेश सैनी का कहना है कि गांव में आज भी करीब एक दर्जन सड़कें ऐसी हैं, जिन पर कीचड़ होने के कारण चलना भी कठिन है। इनका नवीनीकरण कराया जाएगा। गांव के श्मशान घाट की छत गिरने के कगार पर है। वहां नया श्मशान घाट बनवाया जाएगा। गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाना, मुख्य चौराहों पर सोलर लाइट लगवाना, प्राथमिक विद्यालय का भवन खस्ता हालत है, उसे नया बनवाया जाएगा, गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनवाया जाएगा। स्कूल तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए गांव में पर्याप्त भूमि है। इसके अलावा गांव के युवाओं में खेलकूद के प्रति रूचि बढे़, इसके लिए गांव में मिनी स्टेडियम बनवाना प्रमुखता में शामिल है। राकेश ने बताया कि गांव में आज भी कुछ लोगों के पास राशनकार्ड नहीं हैं, उनके लिए राशनकार्ड की व्यवस्था करना है तथा पात्र लोगों के लिए पेंशन बनवाना। शुद्ध पेयजल के लिए हैंडपंप लगवाने की व्यवस्था की जाएगी। तालाब को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही इसका सुंदरीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान का प्रोफाइल
प्रधान राकेश कुमार सैनी स्नातक हैं। सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों में रूचि रखते हैं। राकेश के पिता भी गांव के प्रधान रह चुके हैं।
गंदे पानी की निकासी तथा तालाब पर कब्जा बड़ी समस्या
खादर क्षेत्र में बसे गांव नथमलपुर की सबसे बड़ी समस्या गांव के गंदे पानी की निकासी है। गांव के बाहर गंदे पानी की निकासी के नालों के किनारे लोगों ने पेड़ लगाकर कब्जा कर लिया है। गांव के तालाब पर भी लोगों का अवैध कब्जा है। इसके चलते बरसात में पानी सड़कों पर भरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें