फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत मां के सीने पर कोई जेहाद नहीं होने देंगे

Sat, 22 Oct 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
गंगोह में आयोजित सम्मेलन में कवियों को सम्मानित करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्री भगवती मेले में बृहस्पतिवार रात कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं ने सर्जिकल अटैक, शासन-प्रशासन और नेताओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और सीमाओं पर जूझते जवानों की लाचारी को कविता के माध्यम से श्रोताओं के सम्मुख प्रस्तुत किया। सेना पर अंगुली उठाने वाले नेताओं को दुत्कारा गया। कन्या भ्रूण हत्या और लड़कियों से पक्षपात पर चिंता जताई। बीच-बीच में हास्य कवि अपनी व्यंग्य से ओतप्रोत रचनाओं द्वारा श्रोताओं को गुदगुदाते रहे।   
विज्ञापन


श्री भगवती मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ विधायक प्रदीप चौधरी, आल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ओमपाल सिंह सैनी, जिला पंचायत सदस्य चौ. नक्षत्रपाल सिंह, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेंद्र तायल और मेजर अशोक मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रेरणा ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। 

युवा कवि आसू बजाज ने भारत देश की तरह सभी देशों के आयाम नही है, अंकुर प्रजापति ने भारत मां के सीने पर कोई जेहाद नही होने देंगे, मेरठ से आई कवयित्री डॉ. छाया त्यागी ने इस राम कृष्ण की धरती पर जो दुश्मन आंख उठाएगा, अशोक गुप्ता ने तेरे नापाक ईरादो को हम भांप गए ए पाकिस्तान, आदित्य शर्मा ईलू ने कौन कहता है बुढ़ापे में इश्क नही होता, नित्यम त्यागी ने हिम्मत का सागर भर डाला भारत के बेटे मोदी ने, डॉ. वीर सिंह भावुक ने कातिलों के मोहल्ले में घर ले लिया, तरुण तायल ने नेताओं का ढंग निराला, देश को खोखला कर डाला आदि रचनाओं से श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा। 
विज्ञापन


डा. अमित गर्ग ने अपनी रचना नर से बढ़कर नारी के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या और बेटियों से पक्षपात ना करने के लिए जागरूक किया। शशिकांत शर्मा की पाकिस्तान पर व्यंगात्मक रचना पड़ोसी देश का कुत्ता रो रहा है  और हास्य कवि रामकृष्ण गोयल उर्फ बड़ी बी की लड़की को देखकर कुत्ता भी दुम हिलाता है, यह रिश्ता क्या कहलाता है पर भी खूब तालियां बजी।

प्रधानाचार्य सत्येंद्र त्यागी और सोमप्रकाश ने भी ओजपूर्ण कविता सुनाई। संचालन मेघगोपाल गोयल ने किया। प्रबंधक डॉ. राकेश गर्ग ने आभार जताया।  इस मौके पर उप प्रबंधक हितेष मित्तल, अजय ऐरन, रमेश चंद गर्ग, संदीप तायल, सुहेल खान, विजेंद्र सैनी, कार्तिक तायल, मनीष कुमार, अरविंद शर्मा, स्मोही गर्ग, अंबरीश चौधरी, श्याम सिंह पंवार, पप्पू रादौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें