फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शुक्रवार रात से रुक रुककर शुरू हुई बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि जिन स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी पड़े, वहां सरसों सहित अन्य फसलों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। जबकि गेहूं, सरसों, सब्जियों सहित अन्य फसलों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन

जनपद में हुई हल्की बारिश फासलों के लिए लाभकारी साबित होगी। इससे जहां फसलों के लिए एक सिंचाई की पूर्ति होगी, वहीं गेहूं सहित अन्य फसलों की उत्पादकता में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। कृषि उप निदेशक रामजतन मिश्रा ने बताया कि इस समय हुई बारिश से उम्मीद है कि गेहूं की उत्पादकता में करीब एक प्रतिशत तक वृद्धि होगी। क्योंकि नमी से गेहूं के दाने सुडौल और मोटे होंगे। खेत में कटी हुई सरसों को इस बारिश से नुकसान होगा, लेकिन सरसों की जो फसल खेत में खड़ी है, उस पर विपरीत असर नहीं होगा। हालांकि जिन क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी पडे़ हैं वहां सरसों में नुकसान होगा। यह बारिश सब्जियों के लिए लाभकारी साबित होगी। इससे जायद में जिन सब्जियों की फसलों की बुआई होनी है, उसमें मदद मिलेगी। इसके अलावा गन्ना सहित अन्य फसलों को भी इस बारिश से लाभ होगा। लेकिन यदि बारिश अधिक हुई और उसके साथ हवा भी चली तो फसलों को नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा बागवानी में आम, लीची आदि के लिए यह बरसात काफी फायदेमंद है। इससे आम और लीची के पेड़ों में बढ़िया बौर फूटने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें