सहारनपुर। युवाओं और कपल्स ने मंगलवार को प्रॉमिस डे मनाकर संकल्प लिया कि वे दिल से प्यार का वादा निभाएंगे और सुख दुख में हमेशा साथ रहेंगे। शहर के साथ ही आसपास के लोगों ने भी अपने-अपने तरीके से इस दिन को सेलिब्रेट किया।
मटिया महल निवासी प्रोफेसर इंजीनियर शोएब हुसैन बताते हैं कि उनकी शादी को करीब एक साल हुआ है। वे अपनी पत्नी आयशा के साथ वेलेंटाइन वीक के लम्हों को बिता रहे हैं। प्रॉमिस डे पर भी दोनों ने एक-दूसरे का दिल से साथ निभाने और आगे दुख-सुख में साथ रहने की बातें शेयर की हैं। ऐसे ही अंबाला रोड निवासी ललित कुमार और राखी ने भी एक-दूसरे के साथ प्रॉमिस डे मनाया। इनके अलावा भी युवा और अन्य कपल्स ने अपने-अपने तरीके से प्रॉमिस डे मनाया। इसके साथ ही बुधवार को हग डे मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई।
सोशल मीडिया पर भी हुआ सेलिब्रेशन
- सोशल मीडिया पर कई युवा अपनी क्लिप्स डालकर प्रॉमिस डे को सेलिब्रेट करने में लगे रहे। कुछ ने फिल्मी गीतों पर शार्ट क्लिप्स भी तैयार की।
ललित कुमार और राखी- फोटो : SAHARANPUR