फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चकराता मार्ग स्थित एसबीआई बैंक पर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। वेतन पुुनरीक्षण आदि मांगों को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस से जुडे़ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के चलते उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुल जोगियान स्थित स्टेट बैंक के बाहर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। इसको लेकर 11 से 13 मार्च तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य श्रम आयुक्त की सलाह पर 30 जनवरी को मुंबई में द्विपक्षीय बैठक के एक दौर के लिए युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने वेतन पुनरीक्षण की मांग को नहीं माना तो बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। प्रदीप कुमार गुप्ता, राजीव कुमार जैन, संजय शर्मा, मेघराम, अशोक कुमार, राजीव माहेश्वरी आदि ने विचार रखे। इस दौरान संजीव शर्मा, अजय कर्णवाल, वीर कुमार जैन, राहुल कपिल, ओपी शिवा, शांतिस्वरूप अरोड़ा, यशपाल सिंह राठी, अजय गुप्ता, राजेश अरोड़ा, सतीश अरोड़ा, अतुल सिंघल, अतुल चोपड़ा, सचिन सैनी, रोहित कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें