सहारनपुर। वेलेंटाइन वीक शुरू होने के साथ ही शहर की कुछ प्रमुख गैलरियों से लेकर बाजारों में अन्य दुकानों पर नए-नए गिफ्ट आइटम सज गए हैं। सात फरवरी को रोज डे पर दोस्तों या हमदम के लिए गुलाब के गुलदस्ते और कलियां देने की साथ ही नए ट्रेंड के साथ ही सिल्वर पिंक बैंड का भी क्रेज रहेगा। इसके साथ ही वाइन बॉटल जैसी दिखने वाली लाइटिंग बॉटल पर संदेश के साथ फूल देने की भी तैयारी की गई है। कोर्ट रोड, घंटाघर चौक और हकीकत नगर की कुछ गैलरियों पर रोज डे के लिए गुलदस्ते और गुलाबी कलियों के गुच्छे तैयार करने के साथ ही कुछ अन्य खास तरह के आइटम आए हैं। इनकी कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 3000 रुपये तक की है।
कर्नाटक, बंगाल के फूलों की कलियों की अधिक मांग
कुछ गैलरी संचालकों ने बताया कि कर्नाटक, बंगाल से दिल्ली की मंडियों में पहुंचने वाले गुलाब की फूलों की कलियों और गुलदस्तों की मांग अधिक रहती हैं। ये अधिक चमकीले, सुगंधित और लंबे समय तक टिकने वाले फूल होते हैं।
जैसे ग्राहक, वैसे आइटम
युवतियों के लिए...पिंक सिल्वर बैंड, पिंक मग, पिंक सिल्वर स्टिक, पिंक बॉटल, पिंक क्राकरी।
युवकों के लिए....पिंक फ्लावर पॉट, पिंक फ्लावर पेन, पिंक पैक्ड चॉकलेट, पिंक स्लाइस
कपल्स के लिए...लाइटिंग वाइन बॉटल, कपल मग, कपल ट्रे, कपल मिरर आदि...।
बड़ी उम्र के लोगों के लिए...लांग फ्लावर स्टिक, क्रेजी लाइटिंग लैंप, स्प्राइडिंग स्ट्रे शीट, पिंक कलर वॉच आदि
प्रमुख गिफ्ट आइटम के रेट
- पिंक फ्लावर पॉट : 150 से 400 रुपये तक
- पिंक सिल्वर बैंड : 50 से 300 रुपये तक
- पिंक सिल्वर स्टिक : 30 से 150 रुपये तक
- लाइटिंग आइटम्स : 50 से 700 रुपये तक
- लव बर्ड आइटम्स : 30 से 700 रुपये तक
- लव मिरर फॉर कपल्स : 150 से 1200 रुपये तक
वेलेंटाइन वीक पर एग्जाम सीजन का असर
एक गैलरी संचालक मधुप अरोड़ा बताते हैं कि पहले बोर्ड से लेकर ग्रेजुएट स्तर तक के एग्जाम मार्च माह से शुरू होते थे। लेकिन अब ये एग्जाम फरवरी से ही शुरू होने लगे हैं। इसका असर वेलेंटाइन वीक पर पड़ने लगा है। इसके अलावा मोबाइल और अन्य गैजेट्स पर आनलाइन सेलिब्रेट करने के कल्चर ने भी व्यापार पर असर डाला है।