फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रंगदारी लेने के आरोपी पंकज के खिलाफ पत्नी पहुंची एसएसपी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मुजफ्फराबाद ब्लाॅक प्रमुख राखी पुंडीर के परिवार से रंगदारी मांगने के प्रकरण में भगवानपुर थाने से गिरफ्तार होकर जेल गए छुटमलपुर निवासी पंकज भैया के खिलाफ उसकी पत्नी सहित कई लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंच गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले सप्ताह पंकज भैया को भगवानपुर पुलिस ने ब्लाॅक प्रमुख पति योगेश पुंडीर से आठ लाख रुपये की रंगदारी लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके पास से साढ़े छह लाख रुपये भी बरामद किए गए थे। बुधवार को पंकज भैया की पत्नी अंकिता यादव अपनी मां सरिता यादव के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां उसने रोते हुए बताया कि पंकज भैया उसके साथ जानवरों जैसा बर्ताव करता था। एक अन्य पीड़िता निशा सैनी ने आरोप लगाया कि पंकज भैया ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर ब्लैकमैल करते हुए ठगी की है। एक अन्य दिव्यांग पीड़ित ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि पंकज अपने संबंध सरकार में उच्च पदस्थ लोगों से बता कर नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करता था। पीड़ितों ने प्रार्थना पत्र देते हुए अपनी रिपोर्ट दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें