फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों फांसी के फंदे पर झूल गया फाइनेंसर 

Sun, 24 Feb 2019 11:49 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइनेंसर के आत्महत्या करने पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में चिलकाना रोड स्थित मोहल्ला वर्धमान कालोनी में फाइनेंसर का शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिससे पुलिस आत्महत्या बता रही है। जबकि मौके की स्थिति को देखते हुए फाइनेंसर भाई ने हत्या का संदेह भी जाहिर किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन


मूलरूप से शामली के गांव बहावड़ी निवासी मनोज शर्मा (32 वर्ष) पुत्र यशपाल कुछ वर्षों से देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलकाना रोड स्थित मोहल्ला वर्धमान कालोनी में मकान लेकर रह रहा था। मनोज शर्मा फाइनेंस का काम करता था। जबकि उसकी पत्नी और बेटी उसके पैतृक गांव में ही रहते हैं।

रविवार सुबह मोहल्ले का ही एक व्यक्ति किसी काम से उसके घर पहुंचा तो मनोज का शव घर में फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौकेेेे पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


फाइनेंसर की मौत की सूचना मिलते ही फोरेंसिक जांच टीम भी पहुंच गई। टीम ने मनोज के कमरे से कई चीजें जांच के लिए ली। देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि तलाशी के दौरान उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिससे यह पता चलता है कि मनोज ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिसमें उसने खुद को अच्छा आदमी न बन पाना लिखा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनोज की मौत की सूचना मिलने पर उसका भाई अनुज सहारनपुर पहुंचा। उसने मनोज की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिससे मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

लाखों रुपये दे रखे थे ब्याज पर 
मनोज शर्मा के घर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि मनोज फाइनेंस का काम करता था। उसने कई लोगों को लाखों रुपये ब्याज पर दे रखे हैं। उसका और कोई काम नहीं था। पुलिस जानकारी करने का प्रयास कर रही है कि उसने किस-किस को कितने पैसे दे रखे थे। 

रात ढाई बजे तक हुई पत्नी से बात
देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि मनोज रात ढाई बजे तक अपनी पत्नी से फोन पर बात करता रहा। उन्होंने बताया कि संभवत: किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया हो। क्योंकि मनोज काफी समय से अपनी पत्नी और बेटी से अलग सहारनपुर में ही रह रहा था। 

मुझे अग्नि मेरी बेटी यशस्वी देगी 
पुलिस को मृतक मनोज शर्मा की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी बेटी को काफी भावुक शब्दों में कहा है कि अपने पापा को याद रखना बेटी... अंग्रेजी में आई लव यू भी लिखा, यह भी लिखा कि मुझे अग्नि मेरी यशस्वी दे...। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं जा रहा हूं, मेरे भाई और परिवार खुश रहे, दुख है इस बात का है कि मैं अच्छा इंसान न बन सका, मेरी गुड़िया का क्या होगा ?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें