जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बास्केट बॉल प्रतियोगिता विजेता टीम
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में अपने चारों मुकाबले जीतकर सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली व्हाइट लॉयन की टीम विजेता रही।
रविवार के मुकाबलों के बाद सोमवार को आठवां मुकाबला व्हाइट लॉयन और ब्राउन टाइगर के बीच हुआ, जिसमें व्हाइट लॉयन की टीम जीती। नौवें मैच में ग्रीन लैपर्ड ने ब्लू कैट को 10-3 के अंतर से हराया। अंतिम और दसवां मैच ब्लैक पैंथर्स और व्हाइट लॉयन के बीच हुआ, जिसमें व्हाइट लॉयन की टीम 13-9 के अंतर से जीती। इस प्रकार व्हाइट लॉयन की टीम ने सर्वाधिक आठ अंक हासिल कर विजेता बनने का गौरव पाया। व्हाइट लॉयन के लिए वृंदा शर्मा, वंशिका जग्गी और अवनिका ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे स्थान पर अंकों के आधार पर ब्लैक पैंथर्स रही। ब्लैक पैंथर्स के लिए आकांक्षा लांबा, अचिका बंसल और सान्या छाबड़ा ने अच्छा प्रदर्शन किया। समापन पर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. संदीप गुप्ता, ऋषभ बत्रा, नीशू राणा, पंकज, अनुभव, आशीष शर्मा, डॉ. लोकेश कुमार, स्नेहा, कनिका, हर्षिता, हिमानी, सान्या रहमान, रीतिका, सरबजोत, गुरजीत, पप्पन कुमार आदि मौजूद रहे।