फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराया जाए अधूरी सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़क बनेगी छठ व्रतियों के लिए मुसीबत
विज्ञापन

सहारनपुर। मानकमऊ बड़ी नहर पर सड़क का निर्माण अधूरा होने के चलते छठ व्रतियों को अव्यवस्था झेलनी पड़ सकती है। छठ पूजा सेवा समिति ने नगर निगम से मांग की है कि उक्त सड़क का निर्माण पूजा से पहले पूरा कराया जाए।
समिति के पदाधिकारियों ने इस संबंध में नगर निगम के महापौर संजीव वालिया को ज्ञापन दिया। उसमें बताया कि 18 नवंबर को छठ पूजा का शुभारंभ होगा। हर साल मानकमऊ बड़ी नहर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजन करते हैं। लेकिन इस बाद इस मार्ग की मरम्मत अधूरी रहने से व्रतियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा लोगाें ने इस अधूरे मार्ग के जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संतोष शाह, आनंद कुमार, सन्नी राय, नवल किशोर सिंह, ब्रजेश सिंह, नागेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अक्तूबर को सहारनपुर आएंगे सांसद संजय सिंह
सहारनपुर। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह 14 अक्तूबर को सहारनपुर आएंगे। सोमवार को जिला अस्पताल के निकट स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आदित्य गर्ग ने पदाधिकारियों के साथ उनके आगमन को लेकर वार्ता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें