फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सीज होने पर भड़के सपा कार्यकर्ता , देहात कोतवाली घेरी

Tue, 04 Oct 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
थाने पर मौजूद सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में वाहन चेकिंग के दौरान सपा के युवजन सभा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनवर अंसारी की बाइक सीज करने पर सपाइयों ने सोमवार की रात देेहात कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन


काफी देर तक हंगामे के बाद लोकसभा क्षेत्र प्रभारी शाजान मसूद की मध्यस्थता के बाद मामला शांत हुआ।  शाजान मसूद ने सीज किए वाहन का कागजात मंगवाकर दिखवाया और एसओ से भी कार्यकर्ता से बदसलूकी नहीं करने की बात पर मामला शांत कराया।

दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पूरे जिले भर में शाम को वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था। शाम करीब सात बजे एक बाइक सवार को जब पुलिस ने रोका और कागज मांगे तो वह भड़क गया।
विज्ञापन


उसने खुद को सपा का कार्यकर्ता बताते हुए एसओ देहात से बदसलूकी करने पर उतारू हो गया। इस पर पुलिस ने उसकी बाइक सीज कर दी। यह खबर मिलने पर काफी संख्या में सपाई थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

इस बीच लोकसभा क्षेत्र प्रभारी शाजान मसूद, नगराध्यक्ष फैजानुर्रहमान और नागेंद्र राणा भी थाने पहुंचे। शाजान मसूद ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया और सीज की गई बाइक के कागज मंगवाए। 

कागज आने के बाद आगे के नंबर प्लेट पर समाजवादी पार्टी लिखे जाने के कारण उसका 100 रुपये का चालान करवाया और गाड़ी तत्काल रिलीज करवाई। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि सही काम में हमें पुलिस और प्रशासन की मदद करनी चाहिए। 

इसके बाद उन्होंने एसओ को भी कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ किसी तरह की बदसलूकी नहीं होनी चाहिए और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। एसओ पीयूष दीक्षित ने बताया कि बाइक के चालान के   बाद हंगामा हुआ था। मगर, शाजान मसूद की मध्यस्थता के मामला    शांत हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें