फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में फेल हुई तो लेकर पहुंची फर्जी नियुक्ति पत्र

Mon, 23 Jun 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
आरोपी युवती मीनाक्षी। 
विज्ञापन
सहारनपुर। फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे पुलिस विभाग में नौकरी पाने की नाकाम कोशिश करने वाली युवती से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पता चला है कि युवती ने पुलिस भर्ती परीक्षा में फेल होने के बाद पूरा षड्यंत्र रचा। इसके लिए उसने अन्य सिपाही के नियुक्ति पत्र को एडिट भी किया है, लेकिन वह पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में नाकाम रही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में 17 जून से सिपाहियों की आमद हुई थी, जिनकी गणना 21 जून तक चली थी। गणना में पाया गया कि संख्या 251 है, जबकि हकीकत में 250 सिपाही यहां आई थीं। प्राप्त लिस्ट से जब नाम का मिलान किया गया तो मीनाक्षी नाम की पांच महिला आरक्षी पाई गईं। दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। इसमें आगरा जिले के गांव करनपुरी जैतपुर कलां की रहने वाली मीनाक्षी संदिग्ध मिली। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस पूछताछ में युवती ने नियुक्ति पत्र को एडिट करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। रविवार को आरोपी युवती से महिला थाने में पूछताछ की गई। पूछताछ में युवती ने बताया है कि वह आगरा में एक महिला पुलिसकर्मी मिली थी। उससे पुलिसकर्मी से कहा था कि वह भी उसके जैसा बनना चाहती है। इसके बाद सिपाही भर्ती के लिए मीनाक्षी ने फार्म भरा और पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुई, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किया। आरोपी ने जिस युवती का नियुक्ति पत्र एडिट कर अपने नाम से तैयार किया। पुलिस ने युवती का मोबाइल भी चेक किया है, जिससे अन्य जानकारी मिल सकें, लेकिन मोबाइल में 10 दिन का ही डाटा मिला है। पिछला सारा डाटा युवती ने डिलीट कर दिया है। आरोपी युवती के दोनों हाथों पर कट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


युवती ने अकेले किया या फिर गिरोह शामिल
आरोपी युवती ने यह फर्जीवाड़ा अकेले किया या इसमें कोई गिरोह शामिल है। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, युवती पूछताछ के दौरान ज्यादा नहीं बता पा रही है। चुप्पी साधे हुए हैं। आरोपी ने यह तक कहा कि उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट करा लो।
-
पुलिस आरक्षी भर्ती में चयनित आरक्षियों की ट्रेनिंग के दौरान जांच में एक युवती फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंची थी। इस मामले की जांच की जा रही है। युवती से हर बिंदु पर पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें