फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर गेहूं की खरीद उम्मीद से कम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी केंद्रों पर गेहूं की खरीद उम्मीद से कम
विज्ञापन

- 10 दिन बढ़ाने के बाद भी लक्ष्य के अनुसार गेहूं खरीद नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। तमाम कोशिशों के बावजूद जनपद में सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य का 70 प्रतिशत ही गेहूं खरीद हो सकी है। शासन की ओर से जिले को 72500 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का सरकारी लक्ष्य दिया गया है जबकि गेहूं 50356.25 मीट्रिक टन खरीदा जा सका है। न्यूनतम समर्थन मूल्य के आसपास बाजार में गेहूं का भाव रहना भी कम खरीद की बडी वजह मानी जा रही है।
प्रदेश सरकार ने जनपद को गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 72500 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए जिले में 96 क्रय केंद्र खोले गए थे। खरीद 25 जून तक होनी थी। इस अवधि में 50356.25 मीट्रिक गेहूं खरीदा जा सका है जबकि गत वर्ष 72413.32 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। वैसे तो गेहूं की सरकारी खरीद 15 जून तक होती है। लेकिन इस बार प्रदेश सरकार ने इस अवधि को बढ़ाकर 25 जून कर दिया था। इसके बावजूद शासन द्वारा दिया गया गेहूं खरीद का सरकारी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि इस बार लक्ष्य का करीब 70 फीसदी गेहूं की सरकारी खरीद हो सकी है। इसकी बडी वजह किसानों को बाजार में गेहूं का अच्छा भाव मिलना है। इसके चलते सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद कम हुई है। हालांकि सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर रखे थे।
---------------
----गेहूं की सरकारी खरीद एक नजर में----
जनपद का गेहूं खरीद का लक्ष्य--------- 72500 मीट्रिक टन
जनपद में खोले गए गेहूं खरीद केंद्र---- 96
जिले में खरीदा गया गेहूं--------------- 50356.25 मीट्रिक टन
लाभान्वित किसानों की संख्या------- 18299
किसानों को किया गया भुगतान------ 9366.26 लाख रुपये
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें