फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का काफिला निकलते ही लग गया जाम

विज्ञापन
सर्किट हाऊस रोड पर जाम में फसें लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सीएम का काफिला निकलते ही लग गया जाम
विज्ञापन

सहारनपुर। सर्किट हाउस से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला निकलते ही सर्किट हाउस मार्ग पर जाम लग गया, जिसमें पुलिस के वाहन भी फंस गए। इसके साथ ही लोगों को आधे घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी। जाम में फंसी पुलिस ने ही मशक्कत कर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई।
विज्ञापन

मुरादाबाद जाने के लिए रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस से अपने काफिले के साथ पुलिस लाइन पर बनाए गए हैलीपेड के लिए रवाना हुए। उनका काफिला निकलने से पूर्व ही सड़कों को दोनों तरफ से बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। आठ मिनट में मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस से पुलिस लाइन पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने बेरीकेडिंग हटाए तो वाहनों की अधिक संख्या होने की वजह से सर्किट हाउस मार्ग पर जाम लग गया। सर्किट हाउस पर लगी ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों के वाहन भी जाम में फंस गए। करीब आध घंटे तक इस मार्ग पर जाम लगा रहा। जाम में फंसी पुलिस को यातायात व्यवस्था की कमान संभालनी पड़ी, तब जाकर यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। इसके पश्चात लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें