फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल से देशभर में है पश्चिमी यूपी की पहचान : प्रदेशाध्यक्ष

विज्ञापन
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में  शारदीय नवरात्र मेले का उद्घाटन करते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एव
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़ और फीता काट कर किया। इसके बाद उन्होंने आदि शक्ति मां भगवती के पावन चरणों में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास एवं सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। इसे लेकर सरकार कार्य योजना तैयार कर रही है। कहा कि शाकंभरी देवी धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल है, जिससे पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहचान देशभर में है। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम ने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था के इस केंद्र में श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं को लेकर जिला पंचायत द्वारा की गई व्यवस्थाओं में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी।
इस दौरान प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र, एसएसपी डाॅ. विपिन टाडा, बिजेंद्र चौधरी, नीरज चौहान, पंडित अमन कौशिक, रविंद्र चौधरी, हंसराज गौतम, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौहान, सुखपाल चौधरी, बिजेंद्र सैनी, सुभाष सैनी रहे।
विज्ञापन


- पहले नवरात्र को शाकंभरी सिद्धपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब
शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। घंटों लाइनों में लगकर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। दिन भर शिवालिक पहाड़ियां माता के जयकारों से गुंजायमान रहीं। भोर से माता के दर्शन के लिए लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालु धूप की परवाह किए बगैर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। बुजुर्ग, महिला व बच्चे श्रद्धालु हाथों में नारियल व चुनरी लिए आगे बढ़ते हुए मां के जयकारे लगा रहे थे।
मुख्य मंदिर के कपाट खुलने से लेकर शाम को बंद होने तक मां के जयकारे गूंजते रहे। शाम छह बजे श्रद्धालुओं की लाइन शंकराचार्य आश्रम से भी आगे तक लगी हुई थी। वहीं सिद्धपीठ परिक्षेत्र में रात को ठहरने वाले श्रद्धालु परिवार माता के जागरण में जुटे दिखे। बाबा भूरा देव पर भी भीड़ की यही स्थिति रही। दोपहर में एक बार को तो गांव नागलमाफी में पार्किंग स्थल पर भारी जाम लग गया था।
भीड़ के चलते पुलिस ने सभी वाहनों को भूरादेव से पूर्व बनाए गए पार्किंग स्थल पर रोक दिया था। मेला परिक्षेत्र में दुकानदारों व श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए टेंकरों से जलापूर्ति कराई जा रही है। मेला परिक्षेत्र में स्वच्छता का भी ध्यान रखते हुए सफाई कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें