फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर की लकड़ी से लदी स्कॉर्पियो पकड़ी, चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। सामाजिक वानिकी की बेहट रेंज के जंगल से बेशकीमती खैर के पेड़ काटकर लकड़ी स्कार्पियो कार में लादकर भाग रहे तस्करों को वन विभाग की टीम व पुलिस ने हाईवे पर घेर लिया। इस दौरान दो तस्कर भाग निकले, जबकि चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पकड़ी गई स्कार्पियो को विभागीय कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम को सौंपकर तस्करों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 11 बजे सामाजिक वानिकी की बेहट रेंज में सूचना दी गई कि कुछ तस्कर बेहट व कलसिया के बीच हाईवे किनारे स्थित जंगल से बेशकीमती खैर के पेड़ काट रहे है। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक तस्कर लकड़ी स्कॉर्पियो में लादकर हाईवे पर पहुंच गए थे। रेंजर ने इसकी सूचनी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस और वन विभाग की टीम ने हाईवे पर तस्करों को घेर लिया। अपने को घिरता देख दो तस्कर तो गाड़ी से कूदकर भाग निकले, जबकि चार तस्करों को पुलिस ने स्कॉर्पियो समेत दबोच लिया। पुलिस ने पकड़ी गई स्कॉर्पियो को विभागीय कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम को सौंप दिया, जबकि तस्करों को पुलिस कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया, कि वन विभाग की तरफ से घटना में शामिल रियासत पुत्र धुम्मन निवासी कोठड़ी बहलोलपुर थाना बिहारीगढ़, खालिक पुत्र यासीन निवासी शेरपुर थाना मिर्जापुर, इमाम हुसैन पुत्र गम्मी निवासी पाजराना व सादिक पुत्र साजिद निवासी रायेपुर कलां थाना बेहट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गाड़ी मालिक ने हंगामा किया
सोमवार की सुबह खैर तस्करी के मामले में पकड़ी गई स्कॉर्पियो के मालिक ने ग्रामीणों के साथ रेंज कार्यालय पहुंच कर हंगामा किया। उसका आरोप है, कि पुलिस ने उनकी गाड़ी में जबरन खैर की लकड़ी लदवाई है। उसकी गाड़ी रायेपुर कलां निवासी उसका परिचित सादिक यह कहकर मांगकर ले गया था, कि उसे अपने बच्चे रिश्तेदारी में से लाने है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी मालिक को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें