फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार रात आठ से सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगी साप्ताहिक बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर रविवार की साप्ताहिक बंदी लागू कर दी गई है, जो शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन बेवजह लोग सड़कों पर नहीं निकल पाएंगे, साथ ही बगैर मास्क बाहर निकलने पर पहली बार पकड़े जाने पर एक हजार और दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना होगा। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने मंडल के तीनों जिलों में साप्ताहिक बंदी का नियम कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित कैंप कार्यालय में वर्चुअल बैठक के माध्यम से मंडलायुक्त ने तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों और एसएसपी को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मास्क न लगाने पर पहली बार में एक हजार एवं दूसरी बार में 10 हजार रुपये का जुर्माना किया जाए। कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ ही ऑक्सीजन एवं जीवन रक्षक दवाइयों की शत प्रतिशत उपलब्धता करने के निर्देश दिए। कोविड मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। फील्ड में तैनात कर्मचारी भी मास्क और ग्लब्स का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई करने के साथ ही संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। उन्होंने मुजफ्फरनगर और शामली में होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने और कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर आयुक्त (प्रशासन) डीपी सिंह, जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह, मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे, शामली जसजीत कौर, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव, शामली सुकीर्ति माधव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें