फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुराने स्थान पर ही लगेगा साप्ताहिक बुध बाजार

Sat, 21 Jun 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। नगर में लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार को लेकर प्रयागराज हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि यह बाजार उस स्थान पर पुनः लगेगा, जहां यह दशकों से संचालित हो रहा था। फैसला स्थानीय दुकानदारों की ओर से दायर याचिका के आधार पर आया है, जिसमें उनकी रोजी-रोटी के संकट का उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन

पिछले दो महीने से स्थानीय प्रशासन की सख्ती के कारण बुध बाजार नहीं लग पा रहा था। इससे गरीब दुकानदारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई थी। दुकानदार अय्यूब ने न्यायालय में याचिका दायर करते हुए बताया था कि हमारी रोजी-रोटी का आधार इस बाजार पर निर्भर है। अगर यह बाजार नहीं लगेगा तो परिवार का गुजारा कैसे होगा। अब उच्च न्यायालय ने इस मुद्दे पर सुनवाई के बाद अपने आदेश में स्पष्ट किया कि बुध बाजार को उसके पूर्व निर्धारित स्थान पर ही संचालित किया जाएगा।
इसके साथ ही कोर्ट ने बुध बाजार पर रोक लगाने वाले पालिका के अधिशासी अधिकारी को तीन जुलाई को तलब किया है। पूर्व सभासद तौफीक अहमद जग्गी ने कहा हमने कोर्ट के आदेश की प्रति एसडीएम कार्यालय में जमा करा दी है। इसे नगर पालिका परिषद और कोतवाली में भी प्रस्तुत किया जाएगा। विश्वास है कि अब किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें