फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहालग में बदला संवरने का तरीका, प्राकृतिक मेकअप छाया

विज्ञापन
नुमाइशकैंप ​स्थित ब्यूटी पार्लर में दुल्हन का तैयार किया गया जूड़ा - फोटो : यूपीएसआईसी कार्यशाला में मौजूद कांच निर्यातक व विभागीय अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
- ब्राइडल मेकअप और हेयर स्टाइल में आ रहा बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। सहालग का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में शादी वाले घरों में तैयारियां तो जारी हैं ही। अपनी शादी में खास दिखने के लिए दुल्हनें खास मेकअप करा रही हैं। हेयर स्टाइल ने भी अपना लुक बदला है।

समय के साथ सजने और संवरने का तरीका भी बदल गया है। भारी मेकअप, सामान्य हेयर स्टाइल के बजाए अब प्राकृतिक मेकअप और खास हेयर स्टाइल की धूम है। ब्यूटी पार्लर में शादी से पहले ही नई नवेली दुल्हनें अपने परिधान के हिसाब से हेयर स्टाइल से लेकर मेकअप चुन रही हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट अपूर्वी अरोड़ा ने बताया कि दुल्हनें काफी हल्का मेकअप पसंद कर रही है। ब्राइडल मेकअप में प्राकृतिक मेकअप खास पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

भारी फाउंडेशन, डार्क शेड्स वाले मेकअप के बजाए अब अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से मेकअप करा रही हैं। हल्का मेकअप अब खास ट्रेंडी है। प्राकृतिक मेकअप में चेहरा नेचुरल और ग्लोइंग नजर आता है। इसके अलावा सॉफ्ट आई मेकअप, शार्प आईब्रो, ज्यादा ब्लश का इस्तेमाल वाला मेकअप भी पसंद बना है। वहीं, दुल्हनों के साथ दूल्हे भी हेयर स्टाइल पर खास ध्यान दे रहे हैं। हेयर स्टाइलिस्ट बिंदु ने बताया कि अब पारंपरिक जूडा नए अंदाज में नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बन हेयर स्टाइल में अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दुल्हनें अंग्रेजी फूल, सॉफ्ट बो और कम हेयर ज्वेलरी का इस्तेमाल अधिक हो रहा है। इसके अलावा दूल्हे भी अपने बालों को संवार रहे हैं।

नुमाइशकैंप स्थित ब्यूटी पार्लर में दुल्हन का तैयार किया गया जूड़ा- फोटो : यूपीएसआईसी कार्यशाला में मौजूद कांच निर्यातक व विभागीय अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें