फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादी के फेरे भी हुए महंगे, पंडितों की दक्षिणा में उछाल

Tue, 16 Jun 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहनाइयों का मौसम शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है, लेकिन इस बार शादी के सपनों पर महंगाई का साया भी गहरा गया है। विवाह सीजन की शुरुआत के साथ बैंक्वेट हॉल, मैरिज लॉन, कैटरिंग, बैंडबाजा, फ्लावर डेकोरेशन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रिक और फोटोग्राफी से जुड़े कारोबारियों के पास बुकिंग की भरमार है। दूसरी ओर शादी की तैयारी कर रहे परिवारों का बजट लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि पंडित की दक्षिणा में भी उछाल आया है।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार शुभ मुहूर्तों वाली कई तारीखों पर बैंक्वेट हॉल और मैरिज लॉन पहले से ही बुक हो चुके हैं। कैटरिंग, डीजे, सजावट और फोटोग्राफी के लिए भी एडवांस बुकिंग का दौर चल रहा है। हालांकि बढ़ती लागत के कारण इन सभी सेवाओं के दामों में पिछले साल के मुकाबले अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। सबसे बड़ा झटका ज्वेलरी खरीदने वालों को लग रहा है। पिछले वर्ष जहां 24 कैरेट सोना एक लाख रुपये के आसपास था, वहीं अब इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये के करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में शादी के लिए सोने के आभूषण खरीदना पहले की तुलना में काफी महंगा हो गया है। नाम न छापने की शर्त पर एक पंडित ने बताया कि एक सीजन में वह सामान्यता 15 से 20 शादी कराते हैं। पहले एक शादी में दक्षिणा 5100 रुपये थी, जिसे अब 6100 कर दिया गया है। इस दक्षिणा के अलावा बाकी जो भी खुशी से मिल जाए वह अलग है।

फोटोग्राफी भी हुई महंगी
फोटोग्राफर मनीष शर्मा ने बताया कि शादी और अन्य आयोजनों के लिए फोटो व वीडियो शूट की बुकिंग के दाम बढ़ गए हैं। एक साल पहले बुकिंग 60 से 80 हजार रुपये में हो जाती थी, वहीं अब इसके लिए अब डेढ़ से दो लाख रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। बढ़ती मांग और उपकरणों की लागत में इजाफे को इसकी प्रमुख वजह है।
विज्ञापन

-
शादी में खाना बनाना हुआ महंगा
हलवाई खेम सिंह ने बताया कि पहले 800 लोगों के खाने 25 से 30 हजार रुपये तक का खर्च आता था, लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण अब यही खर्च बढ़कर 50 से 60 हजार रुपये तक पहुंच गया है। खाद्य सामग्री, टेंट, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं के दाम बढ़ने से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।

बैंक्वेट हॉल संचालक अंशुल मोंगा का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में महंगाई लगातार बढ़ रही है। इसका प्रभाव बैंक्वेट हॉल से लेकर शादी के हर तरह के खर्च पर पड़ रहा है।

इलेक्टि्रक दुकानदार सुशील कालरा का कहना है कि पहले के मुकाबले इलेक्टि्रक आइटम पर कई कंपनियों ने रेट में बढ़ोतरी की है। हालांकि कुछ कंपनी ऐसी है जिन पर अभी पुराने रेट पर सामान मिल रहा है।
विज्ञापन

-
- मद पहले - अब
बैंक्वेट हॉल एवं मैरिज लॉज-80 हजार से 1.30 लाख रुपये1.60 लाख
कैटरिंग प्रति प्लेट 600 से 800- 800 से 1000
बैंडबाजा 15 से 20 हजार 20 से 30 हजार
फ्लावर और डेकोरेशन - 30 से 4040 से 60 हजार
हलवाई का खर्च 25 से 30- 50 से 60 हजार
फोटो और वीडियो शूट- 60 से 80एक लाख से ज्यादा
-
परिधान और सोने के दाम
लहंगा-25 से 30-30 से 40 हजार
शेरवानी -15 से 20-20 से 25 हजार
सोना 24 कैरेट- 98 हजार से एक लाख दो हजार रुपये
- एक लाख 48 हजार से एक लाख 53 हजार तक

इलेक्ट्रिक आइटम :
32 इंच एलइडी 13 हजार से 15 हजार
वाशिंग मशीन 10 हजार से 12500 हजार
फ्रिज 12 हजार से 13500 से हजार

नोट : अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर रेट कम ज्यादा हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें