फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार को हुआ वेबिनार

विज्ञापन
जीजीआईसी में नई शिक्षा नीति को लेकर आयोजित वेबिनार में शामिल शिक्षक। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रचार प्रसार के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग में सोमवार से वेबिनार और कार्यशालाएं शुरू की गई हैं। सोमवार को राजकीय हाईस्कूलों और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों ने वेबिनार में गूगल मीट एप के जरिए हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पहले दिन की कार्यशाला में 56 राजकीय विद्यालयों के 300 प्रतिभागी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर की प्रधानाचार्या शोभा चैधरी ने बताया कि जनपद स्तरीय समिति में उनके अलावा डॉ. अजय कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य बनारसी दास इंटर कॉलेज खेड़ामुगल, बलवीर सिंह प्रवक्ता बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज सहारनपुर और रोहिताश कुमार प्रधानाचार्य रामकृष्ण मेहता इंटर कॉलेज गंगोह को शामिल किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय बालमुकुन्द प्रसाद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को विद्यार्थी केंद्रित बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होगा। समन्वयक राष्ट्रीय शिक्षा नीति अम्बीष कुमार ने बताया कि जनपद स्तर पर इसके अनुपालन में व्यापक प्रसार करते हुए क्रियान्वयन की रणनीति विकसित करने के लिए सुझाव एवं कार्ययोजना तैयार करने के लिए माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों आदि को गूगल मीट एप के माध्यम से जोड़ा गया है। 22 सितंबर तक इस तरह के वेबिनार चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें